लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सावन मेले की तैयारियों के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को नगर के सदर चौराहे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौराहे पर टूटे पत्थर क्षतिग्रस्त पिलर और टूटी जंजीरों की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।सदर चौराहा नगर का प्रमुख प्रवेश स्थल है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी गुजरते हैं। सावन माह में छोटी काशी पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में चौराहे की बदहाल स्थिति नगर की छवि को प्रभावित कर रही थी। यह भी पढ़ें- सावन से पहले पुलिस अलर्ट, कांवड़ यात्रा रूट प्लान की तैयारी निरीक्षण के दौरान ईओ ने क्षतिग्रस्त पत्थरों टूटे पिलरो...