Lakhimpur Khiri News: ईंटों के ढेर में छिपा मिला पांच फीट लंबा कोबरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे पलिया वन रेंज के टेहरा शहरी गांव में पिछले कई दिनों से विशालकाय कोबरा सांप दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। चारों ओर पानी भरा होने के कारण सांप को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। बताया गया कि भोजन की तलाश में कोबरा रात के समय घर में घुस आता था, जबकि दिन में घर के पास रखे ईंटों के ढेर में छिप जाता था। परिजनों की सूचना पर रविवार को राम गोविंद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। सूचना मिलते ही पलिया बफर जोन के बाघ मित्र राम गोविंद अपने सहयोगी आशुतोष त्रिवेदी और आलोक दुबे के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बेहद सावधानीपूर्वक ईंटों को हटाकर करीब पांच फीट लंबे जहरीले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.