Lakhimpur Khiri News: इंस्टाग्राम पर धमकी भरी पोस्ट डालने का आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी लल्लूराम पुत्र रमसनेही ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना हैदराबाद में प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। लल्लूराम ने बताया कि गांव के ही रामकुमार पुत्र तोरीलाल और शिवपूजन पुत्र तोरीलाल से उसका पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पूर्व में उसके भाई ओरीलाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना हैदराबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया था लेकिन बाद में वे जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गए।पीड़ित का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद से आरोपी लगातार उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.