Lakhimpur Khiri News: इंसानियत फाउंडेशन ने बांटे गरीब बच्चों को स्कूली बैग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर की इंसानियत फाउंडेशन ने गांव छेदीपुर में जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए पहल करते हुए 85 गरीब बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फाउंडेशन की टीम ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए संस्था आगे भी निरंतर काम करती रहेगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना ही उनकी मेहनत की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम में शाहरुख वारसी, अफजल सिद्दीकी, यूनुस हसन, परवेज अहमद, रेशू खान, शान आलम और फरहान अंसारी समेत फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.