Lakhimpur Khiri News: इंडियाज टैलेंट फाइट के फाइनल में पहुंचे हृदयांश
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में मोहल्ला तीर्थ निवासी अधिवक्ता अशोक शुक्ला के पुत्र हृदयांश शुक्ला ने इंडियाज टैलेंट फाइट की रैपिंग कैटेगरी के फाइनल में पहुंचकर गोला नगर का गौरव बढ़ाया है। गुरुवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू हृदयांश के आवास पहुंचे। उन्होंने हृदयांश को मिठाई खिलाकर बधाई दी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि गोला नगर प्रतिभाओं की धरती है। यहां के युवा अपनी मेहनत लगन और प्रतिभा के दम पर बड़े मंचों पर सफलता हासिल कर रहे हैं। हृदयांश की उपलब्धि पूरे नगर के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.