Lakhimpur Khiri News: आरती हत्याकांड का आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े नवविवाहिता आरती पत्नी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप पुत्र बांकेलाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी का चालान भेज दिया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर आरती अपने घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही प्रदीप वहां पहुंचा और धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आरती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.