Lakhimpur Khiri News: आबादी के बीच टॉवर लगाने विरोध, एसडीएम से शिकायत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र के थाना संपूर्णानगर के ग्राम बसही के मजरा वनटोला में आबादी के बीच हाईटेंशन विद्युत लाइन का टॉवर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। मामले में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार पलिया को शिकायती पत्र देकर टावर को हटवाने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को तहसील पहुंचे बसई ग्राम के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सम्बोधित एक शिकायती पत्र तहसीलदार ज्योति मौर्य को देकर आरोप लगाया कि गांव की आबादी के मध्य पहले से दो टावर लगे हुए हैं अब तीसरा टावर लगाया जा रहा है। जिससे रेडीएशन तो फैलेगा ही साथ ही इसके लिए 11000 की विद्युत लाइन गांव के बीच से निकाली जाएगी। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.