Lakhimpur Khiri News: आबादी के पास दिखा तेंदुआ, इटकुटी गांव में दहशत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा वन रेंज के इटकुटी गांव में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर शाम नधौवा फार्म निवासी जस्सा सिंह गिल के घर के पास तेंदुए को देखा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास और गन्ने के खेतों में घूमता देखा जा रहा है। अब उसके घरों के नजदीक पहुंचने से महिलाओं, बच्चों और किसानों में भय बढ़ गया है। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने और खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गन्ने के घने खेत और झाड़ियां होने के कारण जंगली जानवर अक्सर आबादी की ओर आ जाते हैं, लेकिन तेंदुए का लगातार गांव के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.