Lakhimpur Khiri News: आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब, लहन किया नष्ट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने सिपाहियों के साथ सिंगाही थाने के दलराजपुर तथा सिन्हौना गांवों में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी टीम ने पंद्रह लीटर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची शराब बरामद की। साथ ही डेढ़ सौ किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया गया। अवैध शराब बना रहे लोग टीम को देखकर भाग गए। आबकारी निरीक्षक ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.