Lakhimpur Khiri News: आबकारी एक्ट का फरार वारंटी आशाराम गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: आबकारी अधिनियम के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को सम्पूर्णानगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सिंगाही खुर्द निवासी आशाराम पुत्र मंगरेलाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एसीजेएम कोर्ट संख्या 5 में मुकदमा लंबित था। कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश रावत, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मिश्रा और कांस्टेबल टिंकू प्रजापति शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.