Lakhimpur Khiri News: आपसी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों गंभीर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: थाना मैलानी क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा के अंतर्गत ग्राम बरौछा में आपसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के ओयल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को ग्राम बरौछा निवासी गुरपाल सिंह (65) पुत्र करन सिंह और उनके भाई सेवा सिंह पुत्र करन सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अवलीश कुमार पवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.