Lakhimpur Khiri News: आधी रात घर में घुसा विशाल अजगर, मचा हड़कंप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: महंगापुर। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आधी रात हरिराम के घर में विशाल अजगर घुस आया। अचानक घर में अजगर को देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। परिवारवालों ने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग परसपुर को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन चौकी इंचार्ज सधन लाल सभी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। अजगर के घर से निकलने और जंगल में छोड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.