Lakhimpur Khiri News: आतिशबाजी व्यापारियों की जांच को पहुंचे अधिकारी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा में आगामी त्यौहार को लेकर पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सघन जांच शुरू की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के अनुपालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह ने दलबल के साथ नगर में पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदामों का सघन निरीक्षण किया है। इस दौरान व्यापारियों के लाइसेंस की वैधता की भी जांच की गई है। उन्हें सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करते हुए निर्धारित जगहों पर दुकान लगाना और सुरक्षा के उपकरणों की नियमित जांच करते रहने के भी आदेश दिए हैं। वहीं बिना लाइसेंस धारकों को पटाखों की बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.