लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ राजस्व प्रशासन द्वारा कार्रवाई को लेकर अधिवक्ता कर आठवें दिन भी हड़ताल पर है। जिसके चलते मुकदमे की पैरवी के लिए दूर-दूर से आए वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है। अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संगठन ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया आठवें दिन बिना वार्ता के सभी अधिवक्तागण हड़ताल पर रहे हैं। सरकारी कार्यालय में कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा है। उधर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह बार के सम्मानित सदस्य हैं जिन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बातचीत से रास्ता निकालने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...