Lakhimpur Khiri News: आज होगा 21वां शिक्षक सम्मान समारोह
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से 21वां शिक्षक सम्मान समारोह किया जाएगा। समारोह 12 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे नीलकंठ मैदान में होगा। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा होंगी। आयोजक एवं समिति के प्रदेश अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी शिक्षक बंधुओं से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनुज खरे और प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र सक्सेना सहित समिति के समस्त पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.