लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। विधानसभा मतदाता सूची अपडेशन के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 21 व 22 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन दो दिनों में बीएलओ ड्राफ्ट मतदाता सूची, फार्म-6, सात व आठ के साथ मौजूद रहेंगे। मतदाता बूथों पर जाकर सूची में अपना नाम देख लें। जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है वह भी मतदाता बनने को आवेदन कर सकते हैं। एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नाम जुड़वाने के लिए आज और कल चलेगा विशेष अभियान उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के ल...