लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: डीसी रोड महिला थाने के सामने सिकटिहा में स्वास्थ्य शिविर लगेगा।इसमें जांच,दवा के साथ रोगियों को निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। धनवंतरि क्लीनिक के डा एसके मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर तक हर गुरूवार शिविर लग रहा है। इसमें ब्लडप्रेशर,कोलेस्ट्राल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड,शुगर,क्रिटिनिन की जांच और एक दिन की दवा दी जाएगी। साथ ही मरीज को बीमारी को लेकर परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर सुबह आठ से 11 और शाम पांच से आठ बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सुरैया हॉस्पिटल में आज को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर यह भी पढ़ें- Balrampur News: सुरैया हॉस्पिटल में आज को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...