Lakhimpur Khiri News: आज आएंगे भाजपा जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक 25 सितंबर को जिले में आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में उनका गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया की विजय बहादुर पाठक दोपहर 12 बजे गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर पर पहुंचेंगे जहां दर्शन पूजन के बाद 12:30 बजे नकहा में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे। रौलिया गांव में हरिशंकरी पौधरोपण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचेंगे। स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी का स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.