Lakhimpur Khiri News: आजादी के दिन पर जश्न में डूबा जिला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बाजारों में 15 अगस्त से जुड़ी सामग्री बेचने वाली कई दुकानें सजी रहीं। उन पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। विकास भवन रोड समेत शहर की मुख्य सड़कों पर छोटे-बड़े स्टॉलों पर तिरंगे थीम वाले हैट, पट्टियां, हैंड बैंड, दुपट्टे, बिल्ले, बच्चों के खिलौने और विभिन्न आकारों के कागज व कपड़े के झंडों की भरमार रही। इन रंग-बिरंगी दुकानों ने पूरे बाजार का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।दुकानदारों ने बताया कि इस बार देशभक्ति सामग्री की बिक्री पिछले साल से काफी बेहतर है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार, खूब बिके बैज से लेकर टीशर्ट खासकर बच्चों के लिए तिरंगा हैट, हैंड बैंड और पट्टियों की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.