लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: स्थानीय कस्बे में विद्या भारती द्वारा संचालित रघुवर दयाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय आचार्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा ने वर्तमान शैक्षिक सत्र को अधिक प्रभावी एवं संस्कारयुक्त बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक उपकारशील वर्मा ने आचार्यों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान देने पर अधिक बल देना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति के लिए अभिभावकों से निरंतर संपर्क एवं संवाद भी बनाए रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में 'रटने के बजाय समझ पर आधारित शिक्...