Lakhimpur Khiri News: आग से एक घर राख, हजारों का नुकसान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गफ्फार नगर गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। हादसे में साइकिल कपड़े घरेलू सामान और मजदूरी करके जुटाए गए 15 हजार रुपये जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी दयाराम पुत्र सूबेदार ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा सामान और नकदी जल चुकी थी। दयाराम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। घर की बुजुर्ग माता भी लंबे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.