लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।

आकांक्षी ब्लॉक के कामों का होगा सत्यापन आकांक्षी ब्लाकों में अब तक क्या परिवर्तन किए गए हैं। इसकी हकीकत जानने को सरकार ने विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। खीरी जिले के आंकाक्षी ब्लाक रमियाबेहड़ में कराए गए कामों, अब तक हुए परिवर्तनों का सत्यापन करने के लिए विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी राहुल सिंह शुक्रवार को जिले में आ रहे हैं। वह ब्लाक में पहुंचकर समीक्षा करेंगे साथ ही अब तक कराए गए कामों का सत्यापन भी करेंगे। सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।

चार ब्लॉक आकांक्षी ब्लॉकों में शामिल खीरी जिले के चार ब्लॉक ईसानगर, धौरहरा, रमियाबेहड़ और बांकेगंज आकांक्षी ब्लॉकों में शामिल किए गए हैं। इन ब्लाकों में निर्धारित बिन्दुओं पर काम कराकर सामान्य ब्लाकों की श...