लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने प्रबंधन द्वारा 2 जुलाई 2026 की बैठक का कार्यवृत्त जारी न किए जाने पर पुनः आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

आंदोलन का कारण संगठन के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 जून को शक्ति भवन, लखनऊ पर धरना प्रस्तावित था, जिसे 22 जून को अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के कारण स्थगित कर दिया गया था। संघ का कहना है कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लाइनमैन कार्य के लिए अनुबंध व्यवस्था लागू करना, न्यूनतम 18 हजार रूपये वेतन निर्धारित करना, लगभग 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करना, मानक समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, कार्यस्थल दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना तथा नवगठित आउटसोर्स सेवा निगम से संबंधित प्...