Lakhimpur Khiri News: आईसीआईसीआई लोंबार्ड कार्यालय में लगी आग
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित आईसीआईसीआई लोंबार्ड कंपनी के कार्यालय में गुरुवार को एसी में अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग लगते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तत्काल बाहर निकलकर इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के हिस्सों में फैलने से बच गई। जानकारी के अनुसार आग एसी में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.