Lakhimpur Khiri News: आईआईटी रुड़की के सहयोग से किया जाएगा हाइड्रो-इकोलॉजिकल अध्ययन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की लाइफ लाइन कही जाने वाली सुहेली नदी को नया जीवनदान देने की तैयारी की जा रही है। नदी की धारा में बदलाव से कहीं जलस्तर कम हो गया है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अब नदी में जलप्रवाह की रवानी बनाए रखने के लिए हाइड्रो-इकोलॉजिकल अध्ययन कराया जाएगा। आईआईटी रुड़की के सहयोग से सुहेली नदी के प्रवाह क्षेत्रों की स्टडी की जाएगी। इसके लिए टीम दुधवा पहुंच गई है। दुधवा जंगल से निकली सुहेली नदी की वजह से ही जंगल के ग्रासलैंड की हरियाली है। इसके साथ ही वन्यजीवों को भी पानी इसी नदी से मिलता है। लेकिन पिछले कई सालों से सुहेली की जलधारा बदल रही है। इसकी वजह से कई एकड़ फसलें डूबी पड़ी हैं। जंगल के अंदर प्राकृतिक जल स्रोतों तक पानी कम पहुंच रहा है। सुहेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.