Lakhimpur Khiri News: आंवला जंगल में पुलिस सहायता केंद्र शुरू
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर/ममरी। अपराधों पर प्रभावी और त्वरित नियंत्रण के लिए हैदराबाद थाना क्षेत्र के आंवला जंगल के निकट कठिना नदी पुल के पास नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.ख्याति गर्ग ने पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। थाना मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित यह पुलिस सहायता केंद्र मोहम्मदी अमीरनगर सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर जाने वाले हाईवे पर बनाया गया है। यह मार्ग ममरी कस्ता और गोला मार्ग को भी जोड़ता है। हाईवे पर भारी वाहनों और राहगीरों की लगातार आवाजाही के चलते इस स्थान पर पुलिस सहायता केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सहायता केंद्र के शुरू होने से आसपास के करीब दस गांवों के लोगों के साथ हाईवे से गुजरने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.