Lakhimpur Khiri News: आंधी-बारिश से धान और गन्ने की फसलें गिरीं
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा और आसपास के गांवों में आंधी और बारिश से धान और गन्ने की फसलें खेतों में गिर गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। तैयार होती फसल के गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हैं और फसल से कर्ज चुकाने की उम्मीद थी लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कुकरा कस्बे के किसान बनवारी की करीब ढाई एकड़ धान की फसल और एक एकड़ गन्ने की फसल आंधी बारिश के चलते खेत में गिर गई। बनवारी का कहना है कि वह पहले से ही कर्ज में डूबे हुए हैं। बनवारी ने बताया कि उनकी तीन पोतियों की शादी भी करनी है। फसल खराब होने के बाद परिवार के सामने यह चिंता खड़ी हो गई है कि बेटियों की शादी के लिए रुपये कहां से जुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.