Lakhimpur Khiri News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़ व खंभे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली/खुर्दा। क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं के चलते बबौना गांव के पास दो पेड़ और दो बिजली के खंभे गिर गए। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं, बबौना-ढखिया मार्ग पर बिजली का खंभा गिरने से आवागमन में परेशानी बनी हुई है। सड़क पर खंभा पड़ा होने के कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खंभे गिरने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से गिरे खंभों को शीघ्र हटवाकर मार्ग को सुरक्षित कराने व विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल किए जाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.