लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के श्राफ आई हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रही एक युवती की तबीयत बिगड़ गई। बिना सूचना दिए उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव भानपुर बनवारी निवासी मृतका के पिता हुल्लास राम के अनुसार उसकी 22 वर्षीया पुत्री सुरभि पटेल सोमवार को 11 बजे श्रॉफ आई हॉस्पिटल पर ड्यूटी के लिए गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को शंका हुई, जिस पर पता चला उसकी बेटी की हालत बिगड़ जाने पर इलाज के लिए शाहजहांपुर शेखर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहु...