लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को फरधान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से करीब 130 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में सोनू, मिथुन कुमार और पुनीत, निवासी कोरारा, हजारीलाल निवासी बिलरिया,करन, राम सनेही और जयपाल, निवासी अग्गर बुजुर्ग; अमित निवासी बम्हनपुर, देशराज निवासी बिलरिया तथा बालक राम और राम प्रवेश, निवासी भिखमपुर थाना फूलबेहड़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक की पिपियों में करीब 130 लीटर अवैध कच्ची श...