लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। मझगई पुलिस ने अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध असलहे व तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। मझगई थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम ढकवा गदियाना स्थित मेला मैदान के पाइप के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो अवैध असलहे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से अजमेर पुत्र जान मोहम्मद निवासी गोतेबाज पुरवा, मजरा छेदुई पतिया, थाना मझगई तथा शमशाद पुत्र मुंशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्या...