Lakhimpur Khiri News: अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग, मिला आश्वासन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से परेशान मोहल्लेवासियों ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन देकर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होते ही अलीगंज रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। ट्रेन आने से करीब आधा घंटा पहले फाटक बंद कर दिया जाता है और ट्रेन गुजरने के बाद भी काफी देर तक फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंबेडकर तिराहा और सिनेमा चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनती रहती है। रेलवे फाटक बंद होने पर समस्या और गंभीर हो जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.