Lakhimpur Khiri News: अराजक तत्वों ने काट डाले सेमल के 200 पेड़
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में एक किसान के खेत में लगे करीब 200 सेमल के पेड़ अज्ञात व्यक्ति लोगों ने काट डाले। जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी सालिकराम मौर्य पुत्र रामासरे ने अपने एक खेत में हल्दी की फसल बो रखी है। उसी खेत में सेमल के करीब 200 पेड़ लगे थे। सोमवार की सुबह किसान खेत पहुंचा तो देखा कि किसी ने करीब 200 पेड़ काट कर गिरा दिए। किसान ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.