Lakhimpur Khiri News: अरणी मंथन से हुआ अग्निदेव का प्राकट्य
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। शेरपुर गांव में सर्वे भवन्तु सुखिन के उद्देश्य से आयोजित पांचवीं श्रीरुद्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणी मंथन कर अग्निदेव का प्राकट्य कराया गया। प्राचीन वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञाचार्य पंडित रामप्रताप शुक्ला के नेतृत्व में वैदिक मंडल ने मंत्रोच्चार किया। यजमान रामजी शुक्ला, रामचंद्र मिश्रा, ताराचंद शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला और अतुल कुमार तिवारी ने अरणी मंथन में सहभागिता की। चंदन की लकड़ी से निर्मित अरणी से अग्नि प्रकट होते ही पूरा यज्ञस्थल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आचार्यों ने विधि विधान से हवन पूजन प्रारंभ कराया। दूर दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बैजनाथपुर में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.