लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सोमवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 419 ग्राम अफीम और चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। इन दोनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफएनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद बाइकों के संबंध में अलग-अलग थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हैं। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बिरजापुरवा मोड़ पर नहर पुलिया के पास एसआई आदित्य यादव, सिपाही जाबिर हुसैन, गौरव सिंह, राजकुमार सिंह और प्रशांत वाहनों को चेक कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे दो युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 419 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कोतवाली के प्रीतमपुरवा निवासी शंकर और अमित बताए। दोनों के कब्जे से दोनों बाइक चोरी क...