Lakhimpur Khiri News: अनुबंधित बस व आटो की टक्कर से तीन घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। ढखेरवा-सिसैया राज मार्ग पर बबुरी मोड़ पर बुधवार दोपहर रोडवेज की अनुबंधित बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में आटो चालक शिवकुमार उर्फ विश्वनाथ पुत्र बदलू निवासी नौरंगाबाद मजरा रामलोक ईसानगर, संतोष पुत्र सरमुख व गोलू उर्फ रवि पुत्र अरबिंद निवासी कन्हैयादीन पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना से परिजन धौरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली धौरहरा पुलिस तहरीर के आधार बस चालक राजकुमार गुप्ता निवासी लाल्हापुर गोला को हिरासत में ले लिया और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.