लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद से मोहम्मदी नेशनल हाईवे पर जहाननगर चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप सीतापुर के नेरी से बारात का सामान लेकर वेनी-राजपुर, मोहम्मदी जा रहा था। हादसे में गाड़ी पर सवार कई लोग चोटिल हो गए। घायलों में श्याम सिंह पुत्र राजपाल, दिलीप पुत्र रामकुमार, साजन पुत्र सुरेश और मान पुत्र रामवीर सिंह शामिल हैं। सभी को हल्की चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला और घटना की सूचना औरंगाबाद पुलिस को देने के बाद एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस तब तक घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भेज दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...