Lakhimpur Khiri News: अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, चालक घायल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 29 -- Lakhimpur Khiri News: अमीरनगर। मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर कस्बे में शुक्रवार की रात धान से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक आसिफ खां (35) घायल हो गए। डीसीएम लखीमपुर से धान लेकर संभल जा रही थी। जैसे ही कस्बे में पहुंची, बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक दुकान के सामने जाकर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसा रात में हुआ, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक आसिफ खां को इलाज के लिए मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.