Lakhimpur Khiri News: अनियंत्रित होकर खोखे पर पलटा कंटेनर, तीन घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मैगलगंज कस्बे के लिधियाई मोड़ पर गुरुवार सुबह शाहजहांपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पान के खोखे पर पलट गया। हादसे में पान दुकानदार समेत तीन लोग ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना में खोखे के पीछे स्थित शिव मंदिर और बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए महोली सीएचसी भेजने के साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के लिधियाई गांव निवासी मदन चंद्र कस्बे के लिधियाई मोड़ पर लकड़ी के खोखे में पान की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पान के खोखे पर पलट गया। हादसे में मदन चंद्र के अलावा दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.