Lakhimpur Khiri News: अनियंत्रित बस ने बाइक से जा रहे जीजा-साले को रौंदा, मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: शारदानगर। लखीमपुर ढखेरवा रोड पर शुक्रवार दोपहर को शारदानगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बस ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा नीमगांव निवासी 32 वर्षीय सियाराम की बहन की शादी शारदानगर थाने के गांव बेल खुर्द निवासी 30 वर्षीय रमेश कुमार के साथ हुई थी। बताया जाता है कि सियाराम अपनी बहन से राखी बंधवाने बेल खुर्द आया था। यहां से वह अपने जीजा के साथ बाइक से पतरासी जा रहा था। पतरासी में ही मैरिज हाल के पास उनकी बाइक में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.