लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। शारदा नगर नहर पटरी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक हॉन्डा अमेज कार शारदा नगर की तरफ से नहर पटरी होते हुए रवही पुल की तरफ जा रही थी। रुखिया झाल के पहले सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में चालक ने संतुलन खो दिया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। कार में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी ह...