Lakhimpur Khiri News: अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। नेशनल हाइवे 730 पर कस्बे में धंजू फिलिंग स्टेशन के पास अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने घायल युवक को प्राइवेट वाहन से ले जाकर गोला एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छूट्टी दे दी गई। थाना मैलानी क्षेत्र के नौआखेड़ा निवासी हंसराम का पुत्र विपिन कुमार संसारपुर कस्बे में रेडियम नम्बर प्लेट और डीजे की दुकान करता है। रोज की तरह रविवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था कि धंजू फिलिंग स्टेशन के पास खुटार से गोला की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार विपिन को टक्कर मार दी। जिसमें विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल पड़े विपिन को प्राइवेट वाहन से गोला के एक निजी अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.