Lakhimpur Khiri News: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन ई रिक्शा से हादसा स्थल की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनका भी रिक्शा रोडवेज बस से टकरा गया। जिसमें तीन महिलाएं और ई रिक्शा चालक जख्मी हो गया। सभी को इलाज के लिए सीएससी भेजा गया है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मितौली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर गड़रिया निवासी 35 वर्षीय बृज बिहारी उर्फ बृजेश रविवार को बाइक से सिकंद्राबाद की तरफ जा रहे थे। रास्ते में नीमगांव थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव के पास उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि वह लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसके दर्द में मौत हो गई। हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.