लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम केदारीपुर निवासी बिंदेश्वरी देवी ने पति राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक राकेश कुमार मोहल्ला मुन्नूगंज में रहकर कस्ता क्षेत्र में पशुपालन विभाग में काम करते थे। बीती 19 अगस्त की देर रात वह गोला लौट रहे थे। गोला सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम घरथनिया के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल राकेश कुमार को सीएचसी गोला पहुंचाया था जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलि...