Lakhimpur Khiri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्गापुरवा गांव निवासी तौलेराम का सबसे छोटा पुत्र 35 वर्षीय रविंद्र निघासन से अपना काम निपटाकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान लुधौरी कस्बे के आगे स्टेट हाईवे पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे घायल बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.