लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजवाया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सिकटिहा निवासी मधुराम बुधवार की रात करीब आठ बजे लखीमपुर से अपने गांव सिकटिहा जा रहा था, तभी कस्बे में भीरा पलिया रोड पर शिफा नर्सिंग होम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मधुराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर के गांव महेवा निवासी नफीस की 30 वर्षीय पत्नी गुलशन पैदल घर जा रही थी, वह भी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सरकारी जीप से जिला अस्पताल भेजवाया है।...