लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: जंग बहादुर गंज-मोहम्मदी मार्ग पर कुतबापुर पुल से आगे पुलिया के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां में भर्ती कराया। मटरू (20) पुत्र छोटे निवासी गौरिया, थाना पिहानी हरदोई तथा रामू (30) पुत्र बंधा निवासी मड़वा थाना पसगवां एक ही बाइक से गौरिया से मड़वा जा रहे थे। कुतबापुर पुल से आगे पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मजदूर घायल, जिला अस्पताल रेफर एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलो...