लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में बीती शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने और पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने बामनगर चौराहे पर पलिया-संपूर्णानगर हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पलिया क्षेत्र के ग्राम लगदहन निवासी राजन कुमार भार्गव पुत्र अनिल भार्गव बाइक से लालपुर ढाका से अपने घर लगदहन जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कार की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा, रोड जाम बताया जाता है कि एसएसबी कैंप से आगे निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बा...