Lakhimpur Khiri News: अज्ञात वजह से लगी आग में दुकान का तीन लाख रुपए का सामान जला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार सुबह रकेहटी में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान में अज्ञात वजह से आग लग गई। आग में दुकान के भीतर रखा करीब तीन लाख रुपए का सामान राख हो गया। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने आकर शटर खोला देखा तो काफी सामान जल चुका था। पड़ोस के लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट होने की भी आशंका जताई गई। रकेहटी की आयुष ट्रेडर्स नामक इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान से शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा तो दुकान मालिक सतीश पांडे को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे सतीश ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर आग की लपटों के साथ धुआं भरा था। उसने पहले दुकान के बाहरी हिस्से में टंगे आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.