Lakhimpur Khiri News: अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज गोला मार्ग पर महमदपुर गांव के सामने हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत के मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतका के पुत्र अमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अगस्त को अपनी मां सुनीता देवी के साथ बाइक से ग्राम पिपरहिया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महमदपुर गांव के सामने अलीगंज की ओर से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया था जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.